Friday, May 29, 2026
Home IPL ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी

ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ी

एलएसजी ने कहा-पंत के समर्पण के लिए आभार

by Khel Dhaba
0 comment

लखनऊ, 29 मई। आईपीएल 2026 सत्र अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और उसके पहले कई ने अपने पद छोड़ने शुरू कर दिये हैं। पिछले दो सत्र में अपनी कप्तानी में असफल रहे लखनऊ सुपर जायंटस के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने पद को छोड़ दी है।

लखनऊ सुपर जायंटस ने ऋषभ पंत को 2025 में हुई नीलामी में 27 करोड़ में खरीदा था और केएल राहुल की जगह टीम की कमान सौंपी थी। ऋषभ पंत की अगुवाई में पिछले दो सालों में लखनऊ सुपर जायंटस का परफॉरमेंस खराब रहा। लगातार दूसरी बार टीम प्ले ऑफ में पहुंचने में असफल रही।

लखनऊ सुपर जायंटस ने अपने प्रेस रिलीज में कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी ) औपचारि क रूप से यह घोषणा करती
है कि ऋषभ पंत ने फ़्रेंचाइज़ी से कप्ता नी छोड़ने का अनुरो ध किया है। फ़्रेंचाइज़ी ने उनके इस अनुरोध को तत्काल
प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। साथ ही एलएसजी प्रबंधन ने कप्ता न के रूप में ऋषभ पंत के योगदान की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और टीम के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights