Sunday, June 14, 2026
Home Slider अशोक कुमार जैन नॉकआउट क्रिकेट में टाउन क्लब चाईबासा की शानदार जीत

अशोक कुमार जैन नॉकआउट क्रिकेट में टाउन क्लब चाईबासा की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे अशोक कुमार जैन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार खेले गए मैच में टाउन क्लब चाईबासा ने नेशनल क्रिकेट क्लब जामदा को 7 विकटों से पराजित किया।

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम ने 24.3 ओवरो में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से आशिष तनवर ने 4 चौकों एवं 1 छक्का की मदद से 32 रन जबकि सन्नी मिश्रा ने 5 चौकों की मदद से 26 रन बनाए।

टाउन क्लब ओर से राहुल लकड़ा ने 30 रन देकर 4 विकेट, ललित सिंह ने 13 रन देकर 3 विकेट लिये जबकि अभिजीत बर्मन एवं चंदन मुखी को एक-एक विकेट मिला।

जीत के लिए 35 ओवरों में 114 रनों का पीछा करने उतरी टाउन क्लब की टीम 19.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 116 रन बनाए और लक्ष्य को असानी से प्राप्त कर लिया।

हुए वेंकेट राज ने 2 चौकों एवं 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 32 रन बनाए। प्रणय कुमार ने 6 चौकों की मदद से 31 रन, वैभव पाण्डेय ने 2 चौकों की मदद से नाबाद 21 रन एवं ललित सिंह ने 3 चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाए। नेशनल क्रिकेट क्लब  की ओर से सन्नी मिश्रा, विजोय भौमिक एवं आशिष तनवर को एक-एक विकेट मिला।

कल का मैच : लारसन क्लब चाईबासा बनाम शाह स्पोर्टस क्रिकेट एकाडेमी चक्रधरपुर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.