Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडक्रिकेट गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकित कुमार चमके

गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंकित कुमार चमके

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शहर के रेलवे यूथ स्पोट्र्स ग्राउंड पर चल रहे गौरव सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मैच में इनफिनीटी क्रिकेट एकेडमी ने रांची सुपर किंग्स को 34 रन से हराया।
टॉस इनफिनीटी क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 168 रन बनाये। आसिफ ने 54, अंकित ने 42 रन बनाये। शिवांशु ने 17 रन देकर 3 और अस्मित ने 27 रन देकर दो विकेट चटकाये।
जवाब में रांची सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शिवांशु ने 34, जेडी राणा, संदीप कुमार, अंकित ने दो-दो विकेट चटकाये। अंकित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.