Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंड रांची में अमिताभ चौधरी मेमोरियल बैंडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

रांची में अमिताभ चौधरी मेमोरियल बैंडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 08 जुलाई 2023 दिन शनिवार को गांधीनगर बैडमिंटन एकेडमी एवं रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में गांधीनगर रिक्रिएशन क्लब में जे एस सी ए के पूर्व अध्यक्ष स्व अमिताभ चौधरी जी के जयंती के अवसर पर दो दिवसीय अमिताभ चौधरी मेमोरियल बैंडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के पहले खिलाड़ियों ने स्व अमिताभ चौधरी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर दो दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसिडेंट राजू शर्मा जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राम सेवक शाही एसोसिएट कंपनी के निदेशक आनंद साही,समाजसेवी संजर खान, गांधीनगर बैडमिंटन एकेडमी के निदेशक गोविंद झा,शिवजी साहू आदि कई लोग उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में 50 बच्चे भाग ले रहें हैं ..

आज के मैच के परिणाम इस प्रकार है:
बालक वर्ग में…पहले मैच में उपवन ने अस्मित को 15-07 से हर।या,वही दूसरे मैच में रक्षित ने अनमोल 15-11 से हर।या ।
वहीं बालिका वर्ग में भूमिका ने काजल को 15-05 से हर।या। यह जानकारी अमन ने दी ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.