Friday, June 12, 2026
Home Slider संदीप और रवीना ने राष्ट्रीय 20 किलोमीटर पैदल चाल के विजेता बने

संदीप और रवीना ने राष्ट्रीय 20 किलोमीटर पैदल चाल के विजेता बने

by Khel Dhaba
0 comment

हरियाणा के संदीप कुमार और रवीना ने शनिवार को रांची में नौवीं ‘इंडियन ओपन रेस वॉकिंग’ प्रतियोगिता के पहले दिन क्रमश: पुरुष और महिला 20 किलोमीटर स्पर्धा के खिताब अपने नाम किये।

संदीप ने एक घंटा 22 मिनट पांच सेकंड समय निकालकर यह खिताब अपने नाम किया। पंजाब के अक्षदीप सिंह और महाराष्ट्र के परमजीत सिंह बिष्ट दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

संदीप ने मस्कट विश्व चैंपियनशिप में लिये गए समय से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके और वह एशियाई खेलों के लिए तय क्वालीफाइंग मानक को पांच सेकेंड से चूके गए।
मस्कट विश्व चैंपियनशिप में 14वां स्थान पाने वाली रवीना का परफॉरमेंस बेहतर रहा और विश्व चैंपियनशिप की तुलना में कम समय लिया। रवीना एक घंटा 31 मिनट 52 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाल कर भावना जाट से 39 सेकेंड आगे रहीं।

कांस्य पदक सोनल सुखवाल ने जीता और उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। शीर्ष तीनों खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के क्वालीफाइंग मानक को हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.