Friday, June 12, 2026
Home Slider IPL 2022 : दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ बैटिंग, बेंगलुरु से हारा दिल्ली

IPL 2022 : दिनेश कार्तिक की ताबड़तोड़ बैटिंग, बेंगलुरु से हारा दिल्ली

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 17 रन से पराजित किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाये। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन ही बना सकी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की छह मैचों में यह चौथी जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की पांच मैचों में तीसरी हार है।

आज के मैच में जीवनदान का फायदा दिनेश कार्तिक ने उठाया और आखिर ओवर में तूफानी खेल कर 34 गेंदों में पांच चौका व पांच छक्का की मदद से नाबाद 66 रन बनाये। ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतक जमाए। ग्लैन मैक्सवेल ने 34 गेंद में सात चौका व दो छक्का की मदद से 55 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वार्नर ने 38 गेंदों में चार चौका व पांच छक्का की मदद से 66 रन बनाये। रिषभ पंत ने 34 रन बनाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.