Sunday, June 14, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रामगढ़ जिला क्रिकेट लीग में आरसीबी की टीम जीती

रामगढ़ जिला क्रिकेट लीग में आरसीबी की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आई. जे. मेहरा मेमोरियल ए डिवीजन क्रिकेट लीग का 11वां मैच आईएजी फुटबॉल ग्राउंड भदानी नगर में वाईसीसी बनाम आरसीबी के बीच खेला गया।

आरसीसी ने टॉस जीतकर 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 285 रन बनाए। ऋषिकेश ने 76, दिव्यांशु ने 38, प्रभात ने 56 और अजय ने 36 रन बनाए। वाईसीसी की ओर से अनिकेत ने चार, आयुष और सुमित ने दो-दो विकेट लिये।

जवाबी पारी में वाईसीसी की टीम लक्ष्य से 49 रन पीछे रह गई। रूद्र ने 73, अश्विनी ने 60, रोशन और लक्ष्मण ने 24 रनों का योगदान दिया। मैच जीत कर लीग मैच में दूसरे स्थान पर पहुंचा।

आज के मैच में अंपायर रवि मुंडा एवं पोंटिंग थे। लीग का अंतिम और आखिरी मैच वाईसीसी बनाम साइन क्रिकेट एकेडमी के बीच 23 तारीख को खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.