Thursday, June 11, 2026
Home Slider शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट में पतरातू Sports एकेडमी 8 विकेट से विजयी

शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट में पतरातू Sports एकेडमी 8 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में पतरातू Sports एकेडमी ने आरके इंटरनेशनल गोला को 8 विकेट से हराया।

आरके इंटरनेशनल ने 21.1over में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाये।

आरके इंटरनेशनल गोला के बल्लेबाज मनिंदर कुशवाहा ने अपने टीम के लिए 25 रन, हर्षित कुमार ने 21, विनय कुमार ने 18, महाबीर कुमार ने 18, अनंत कुमार ने 12 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is 10cric.jpg

पतरातू की ओर से अमन प्रसाद 4 ओवर मे 41 रन देकर 3, जयबीर सिंह 3 ओवर मे 15 रन देकर 3, धर्मवीर, आयुष, अभिषेक एवं अभय ने एक-एक विकेट चटकाये।

जीत के लिए 149 रन का टारगेट पर खेलते हुए पतरातू 21.4 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाये। मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजवीर सिंह को दिया गया।

पतरातू Sports एकेडमी के जय वीर सिंह ने नाबाद 55 नाबाद रन बनाये। अरिहंत प्रसाद ने नाबाद 31 रन की पारी खेली। देवांशु सोनी ने 16 रन बनाये।

This image has an empty alt attribute; its file name is guide2gambelling.png

 आरके इंटरनेशनल की ओर से शिव शंकर कुमार एवं आशीष कुमार ने एक-एक विकेट चटकाये। मैच के दौरान आरसीए के निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय और ग्राउंड कोऑर्डिनेटर महेंद्र राणा, राजेश मंडल मौजूद थे।

15 फरवरी को IAG ग्राउंड में बिंदास क्रिकेट क्लब बनाम बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का  मैच खेला जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Seven-Jackpots.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.