रांची। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने सत्र 2020-21 होने वाले अपने घरेलू कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घरेलू कैलेंडर संघ के महासचिव विपिन कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। झारखंड राज्य सीनियर पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 25 से 27 दिसंबर तक गढ़वा में आयोजित की जायेगी। इसके बाद जनवरी,2021 की 26 तारीख को द्वितीय बलवंत सिंह मेमोरियल आमंत्रण पुरुष-महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी। तह आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिले को आवंटित किया गया है। दुमका में 28 से 30 जनवरी, 2021 तक 15वीं झारखंड राज्य जूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 10वीं झारखंड राज्य सबजूनियर बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता गिरिडीह में दो से 4 फरवरी,2021 तक आयोजित की जायेगी। पाकुड़ में 23 से 25 फरवरी तक झारखंड राज्य सीनियर पुरुष-महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। झारखंड राज्य गोल्ड कप पुरुष व महिला कबड्डी प्रतियोगिता 17 व 18 मार्च 2021 तक रांची में होगी। झारखंड राज्य कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन देवघर में मार्च 2021 में किया जायेगा।
32
previous post