Friday, June 12, 2026
Home NATIONAL GAMES 38th National Games Archery : झारखंड के माधो बिरवा और मनीषा कुमारी को रजत

38th National Games Archery : झारखंड के माधो बिरवा और मनीषा कुमारी को रजत

लॉन बॉल में चार पदक हुए पक्के, झारखंड की झोली में अबतक कुल 16 पदक    

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 7 फरवरी। 38वें नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में तीरंदाजी इंडियन राउंड मिक्स में माधो बिरवा एवं मनीषा कुमारी को रजत पदक मिला। झारखंड  के तीरंदाजों ने अबतक 02 स्वर्ण 02 रजत 02 कांस्य  समेत कुल 06 पदक जीते हैं। झारखंड की झोली में अब तक 05 स्वर्ण , 05 रजत, 06 कांस्य समेत कुल 16 पदक आये हैं। झारखंड लॉन बॉल  पुरुष फोर्स, पुरुष सिंगल महिला ट्रिपल एवं महिला डबल के सभी मैच जीत राज्य के लिए  04 पदक किए पक्के किए। झारखंड महिला हॉकी टीम का तीसरा लीग  मैच महाराष्ट्र महिला हॉकी से बराबरी पर छूटा। सेमीफाइनल में झारखंड महिला हॉकी का पहुंचना तय हुआ। शनिवार यानी 8 फरवरी को झारखंड हॉकी में अपना अंतिम लीग मैच खेलेगा।

तीरंदाजी इंडियन राउन्ड मिक्स्ड टीम को रजत पदक

माधो बिरवा एवं मनीषा कुमारी कि जोड़ी को फाइनल में महाराष्ट्र  से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा ।

झारखंड महिला हॉकी

झारखंड महिला हॉकी एवं  हॉकी महाराष्ट्र हॉकी का लीग मैच बराबरी पर छुटा।

 लॉन बॉल महिला डबल

महिला डबल  लीग मैच में  झारखंड टीम  लवली चौबे, रूपा रानी तिर्की ने दिल्ली को 17- 11 से पराजित किया अपने पुल में टॉप पर रही।

लॉन बॉल महिला ट्रिपल

महिला ट्रिपल लीग मैच में झारखंड टीम  सरिता तिर्की, रेशमा कुमारी, कविता कुमारी ने उड़ीसा को 29- 08 से पराजित कर अपने पुल में टॉप पर रही।

लॉन बॉल पुरुष सिंगल

पुरुष सिंगल  लीग मैच में  झारखंड सुनील  बहादुर ने बिहार को 21- 16 से पराजित कर अपने पुल में टॉप पर रहा।

लॉन बॉल पुरुष फोर्स

अभिषेक लकड़ा, वसीम अकरम, आलोक लकड़ा, दिनेश कुमार झारखंड

पुरुष फोर्स लीग की टीम ने पश्चिम बंगाल को 18- 07 से पराजित किया।

इनडोर पुरुष हैंडबॉल

झारखंड इनडोर हैंडबॉल पुरुष टीम रुद्रपुर पहुंची।

झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन,माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,

जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे,   भोलानाथ सिंह ,विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी अनिल जायसवाल, हरभजन सिंह, गुलाम रब्बानी,जय कुमार सिन्हा,अर्चित आनंद,आनंद बिहारी दुबे,विजय सिंह,

चंचल भट्टाचार्य,सी.डी.सिंह, एस.के.पांडेय, वरुण कुमार,सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, के के सिंह, प्रभाकर राव,खुर्शीद खान, परीक्षित तिवारी,अजय झा, शैलेन्द्र पाठक, रजनीश कुमार,हरभजन सिंह,निशिकांत पाठक,बिपीन सिंह ,राजेंद्र प्रसाद,पूर्णिमा महतो, सुमन चंद्र मोहंती,आशीष झा,रितेश झा,मो.खुर्सिद  खान, शैलेन्द्र दुबे, उदय साहू, शैलेन्द्र कुमार झारखंड खेल प्राधिकरण, रांची के मणिकांत कुमार -जूनियर फेलो कंसलटेंट,देवेंद्र सिंह, कोच  हरेंद्र सिंह,बी एस राव, जी सुधीर,स्पोर्ट्स एडवाइजर समेत खेल विभाग के अधिकारियों,प्रशिक्षकों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.