33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

जामताड़ा में झारखंड के कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारियों का वर्कशाप शुरू

जामताड़ा। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में तीन दिवसीय झारखंड स्टेट रिफ्रेश कबड्डी तकनीकी अधिकारी का वर्कशॉप शुक्रवार को जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में शुरू हुआ। यह वर्कशॉप तीन दिवसीय इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। इस वर्कशॉप में मुख्य अतिथि के रूप में इंटरनेशनल कबड्डी कोच के. जगमोहन के द्वारा तकनीकी जानकारी दी जायेगी।

इस वर्कशॉप में झारखंड राज्य के सभी जिलों से 170 कबड्डी के तकनीकी अधिकारी आए हुए हैं। मौके पर नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह, कबड्डी एसोसिएशन आफ झारखंड के कबड्डी कोच तेज नारायण माधव, जामताड़ा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोहित कुमार, अरविंद ओझा, आसिफ, गौरांगौ, रोहित ओझा, राहुल आदि उपस्थित थेl

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights