28 C
Patna
Friday, September 22, 2023

रांची में मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2 सितंबर से

रांची। रांची विश्वविद्यालय स्थित दोनों वॉलीबॉल मैदान में 2 और 3 सितंबर को मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 7.45 बजे पूर्व खिलाड़ी व खेल प्रशासक रमाशंकर सिंह, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह और झारखंड वॉलीबॉल संघ के शेतांक सेन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता में पत्रकारों की चार टीमें भाग ले रही हैं। टीम रेड, टीम येलो, टीम ब्लू और टीम ग्रीन में शामिल 62 पत्रकार वॉलीबॉल की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। राउंड रॉबिन लीग सह नॉकआउट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस भवन निर्माण निगम के डीजी प्रशांत सिंह और रांची विवि के कुलपति होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles