Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट सुशील मोदी मेमोरियल क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

सुशील मोदी मेमोरियल क्रिकेट में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

फाइनल में डोनी पोलो स्कूल की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 मई। स्थानीय वाईसीसी क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को संपन्न सुशील मोदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण का खिताब बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने जीता। फाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने डोनी पोलो स्कूल को 31 रनों से हराया।

बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी के कप्तान रोहन सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी टीम 146 रन सभी विकेट खोकर बनाए। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से विराज सिंह 20 रन, रोहन सिंह 24 रन, शुभम शर्मा 10 रन बनाए। अतिरिक्त की संख्या 57 रन रही। प्रियांशु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट और आदित्य राज 1 विकेट प्राप्त किया।

डोनो पोलो स्कूल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 115 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डोनो पोलो स्कूल की तरफ से सर्वाधिक रन प्रिंस यादव ने 32 रन बनाए, साक्षी 14 रन और कप्तान वेद नारायण ने 19 रन बनाए। बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु कुमार 4 विकेट, रोहन, कार्तिक चौधरी और शुभम शर्मा ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

कुम्हरार विधानसभा के पूर्व विधयक अरुण कुमार सिन्हा, पटना की उप महापौर रेशमी चन्द्रवंशी, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अध्यक्ष और पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष सिन्हा, टूर्नामेंट के आयोजक रंजीत कुमार सिंह, क्रिकेट कोच अजीत सिंह और राहुल जी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबले के हीरो रहे हिमांशु कुमार रहे जिन्होंने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से पूरी तरह दबाव में ला दिया और और 5 ओवर में 33 रन देकर 4 महत्पूर्ण विकेट प्राप्त किए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights