Monday, June 8, 2026
Home झारखंडक्रिकेट गौरव सिंह स्मृति अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

गौरव सिंह स्मृति अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी ने 3 रन से जीता उद्घाटन मैच

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 6 मई। होनहार युवा क्रिकेटर गौरव सिंह की स्मृति में रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित गौरव सिंह मेमोरियल अंडर-14 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे सीजन का शुभारंभ बुधवार यानी 6 मई को स्थानीय साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान में किया गया।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ तिवारी (सचिव, झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन) उपस्थित रहे। वहीं अतिथि विशेष के रूप में शैलेंद्र कुमार (सचिव, रांची जिला क्रिकेट संघ) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती आरती कुमारी (वार्ड पार्षद, 46) मौजूद थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा स्वर्गीय गौरव सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सौरभ तिवारी ने कहा कि गौरव सिंह एक अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे और उनका असमय निधन क्रिकेट जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि यदि वे आज हमारे बीच होते तो निश्चित रूप से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते। साथ ही उन्होंने रेलवे यूथ स्पोर्ट्स अकैडमी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रेलवे यूथ स्पोर्ट्स अकैडमी के मुख्य कोच सह बीसीसीआई सीनियर वीडियो एनालिस्ट श्री चंद्रदेव सिंह सहित क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ी—मनीष कुमार, आकाशदीप चौधरी, शिवम, आयुष आर्यन, कुणाल कुमार सिंह, मनीष कुमार पांडे, सुभाष कुमार यादव, प्रशांत कुमार, विमल कुमार एवं सोनू कुमार उपस्थित रहे।

मैच रिपोर्ट

मैदान: रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड
मैच: रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी बनाम जेएपी क्रिकेट एकेडमी
टॉस जीतकर रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
रेलवे यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी : 110 रन (19.5 ओवर)
अभिज्ञान सिंह-56 रन
ओम दीप-4 विकेट (13 रन)
शिवांक-2 विकेट (12 रन)

जेएपी क्रिकेट एकेडमी : 107 रन (20 ओवर)
शिवांक – 30 रन
निशान लाल – 29 रन

परिणाम: रेलवे यूथ स्पोर्ट्स अकैडमी ने 3 रन से मैच जीत लिया।
मैन ऑफ द मैच: अभिज्ञान सिंह

यह टूर्नामेंट न केवल युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि स्वर्गीय गौरव सिंह की स्मृति को सम्मान देने का एक सराहनीय प्रयास भी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.