Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट आशीर्वाद मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल विजयी

आशीर्वाद मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल विजयी

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल को नौ विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 13 मई। स्थानीय नेहरू स्टेडियम में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में एरा प्रेप पब्लिक स्कूल ने जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल को 9 विकेट के बड़े अंतर से हरा दिया।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रप बी के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी जी डी गोयनका स्कूल की टीम दानिश व पीयूष के 19-19 रन की पारी की बदौलत में 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाये। एरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल के गेंदबाज पीयूष पटेल ने 3 विकेट व सैफ ने 2 विकेट लिया।

जवाब में एरा प्रेप एंड पब्लिक स्कूल ने मैन ऑफ द मैच मो. जीशान के 60 रन व अंश के 39 रन की पारी की बदौलत 18.3 ओवर में 1 विकेट पर 124 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। जी डी गोयनका स्कूल के गेंदबाज आरिफ रेजा को 1 विकेट मिला। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया। वहीं स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।

गुरुवार के मुकाबले में राजहंस एकेडमी पले एंड पब्लिक स्कूल टीम के सामने सैंट जार्ज हाई स्कूल की टीम होगी। मौके पर टूर्नामेंट कमिटि के सदस्य महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights