Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारएथलेटिक्स पटना जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 मई को

पटना जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 मई को

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 मई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 मई। आगामी 24 मई को पटना जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में पटना जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा जिसमें जिले भर के युवा एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

संघ के सचिव निर्मल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के साथ पुरुष और महिला वर्ग की स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में एथलेटिक्स को बढ़ावा देना और नई प्रतिभाओं को आगे लाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर आने वाले दिनों में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पटना जिला टीम का चयन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु गणना 31 दिसंबर 2026 के अनुसार की जाएगी। खिलाड़ियों के लिए अंतिम प्रवेश तिथि 21 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ी समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

पटना जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच मानी जा रही है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और खेल संस्थानों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

संघ के पदाधिकारियों का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के साथ-साथ उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights