Sunday, June 14, 2026
Home राष्ट्रीयटेनिस यूएस ओपन 2025 : भांबरी पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में

यूएस ओपन 2025 : भांबरी पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में

माया जूनियर वर्ग से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूयॉर्क, 3 सितंबर। युकी भांबरी अपने कैरियर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने माइकल वीनस के साथ अमेरिकी ओपन पुरुष युगल के अंतिम आठ में जगह बनाई।

भारत के भांबरी और न्यूजीलैंड के वीनस की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जर्मनी के केविन क्रावीत्ज और टिम पुएत्ज की जोड़ी को एक घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4 से हराया। अब उनका सामना क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और अमेरिका के राजीव राम से होगा।

चोटों से प्रभावित अपने एकल कैरियर में 33 वर्ष के युकी कभी पहले दौर से आगे नहीं जा सके थे। युगल में वह इस साल फ्रेंच ओपन और विंबलडन के तीसरे दौर तक पहुंचे।

इस बीच प्रतिभाशाली माया राजेश्वरन रेवती जूनियर वर्ग के दूसरे दौर में ब्रिटेन की दूसरी वरीयता प्राप्त हन्नाह क्लगमैन से 6-7, 6-4, 3-6 से हारकर बाहर हो गई।

वह युगल वर्ग में भी अपनी जोड़ीदार लाइमा सिनाली के साथ चौथी वरीयता प्राप्त लूना व्लाडसन और जेलाइन वेंड्रोम के हाथों 2-6, 2-6 से हारकर बाहर हो गई। हितेश चौहान और कृष त्यागी भी लड़कों के युगल वर्ग के दूसरे दौर में हार गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.