Saturday, June 13, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Badminton : पीवी सिंधू सेमीफाइनल में

Tokyo Olympic Badminton : पीवी सिंधू सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू शुक्रवार को जापान की दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में पराजित कर यहां टोक्यो ओलंपिक की महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गयी जिससे उन्होंने बैडमिंटन में भारत की पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक की उम्मीद जीवंत रखी।

रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता ने शानदार रक्षण किया और अपने आक्रामक आल राउंड खेल की बदौलत क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीय यामागुची को 56 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13 22-20 से शिकस्त दी। अब उनका सामना चीनी ताइपे की दूसरी वरीय ताई जु यिंग से होगा जिन्होंने दूसरे क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को 14-21 21-18 21-18 से हराया।

छठी वरीय सिंधू ने मैच के बाद कहा कि पहला गेम ज्यादातर समय मेरे नियंत्रण में था। मैं बढ़त बना रही थी लेकिन मैं डटी रही क्योंकि पिछले मैचों में उसने वापसी कर ली थी। पर मैंने बढ़त कायम रखी और इसे जीत लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.