मध्यप्रदेश में आयोजित किये जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी भी शिरकत करेंगे। झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार जायसवाल ने बताया कि झारखंड के अमन मुंडा, रोहन कुमार महतो और सीमा मरांडी झारखंड की तरफ से इस खेलो इंडिया में भाग लेंगे। इस दल के कोच के रूप में गुरविंदर सिंह साथ होंगे। यह टीम आज इंदौर के लिए रवाना होगी।खेलों इंडिया की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा दिनाँक 6 फरवरी से 9 फरवरी तक होगी। झारखंड के खिलाड़ियों की सफलता के लिए झारखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।
