Sunday, May 17, 2026
Home BCA Shyamal Sinha U16 One Day Trophy भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

सेमीफाइनल में गोपालगंज को 92 रन से हराया, आदित्य प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 17 मई। बैटरों के सामूहिक सहयोग और आदित्य सिंह (5 विकेट) के पंजा की बदौलत भोजपुर ने बीसीए घरेलू टूर्नामेंट के लगातार तीसरे फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भोजपुर ने गोपालगंज को 92 रन से पराजित कर फाइनल का टिकट पाया। इसके पहले भोजपुर ने बीसीए मेंस अंडर-23 और अंडर-19 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी और उपविजेता बना था। तीन में से दो फार्मेट के सेमीफाइनल में गोपालगंज को ही मात दी है। विजेता टीम के आदित्य सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

रविवार यानी 17 मई को खेले गए पहले सेमीफाइनल में भोजपुर ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भोजपुर के प्रत्येक बैटरों ने कुछ ना कुछ सहयोग किया और निर्धारित 50 ओवर में टीम का स्कोर 8 विकेट पर 250 रन पहुंचा।

अवनीश कुमार ने 29, आकाश देव 18, नमन कुमार सिंह 20, आरुष तिवारी ने 25, अश्विनी कुमार ने 17, विश्वजीत गुप्ता ने 10, रौनक कुमार ने 37, सुमित कुमार ने नाबाद 15, आदित्य सिंह ने नाबाद 22 रन बनाये अतिरिक्त से 39 रन बने।

गोपालगंज की ओर से निखिल ने 1, युवराज गिरि ने 1, मनीष कुमार 3, सूरज कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

यह भी पढ़ें : बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी : आशीष का शतक, पटना की बंपर जीत

जवाब में गोपालगंज की टीम 34.2 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट हो गई। आलोक कुमार ने 32, निशांत कुमार ने 10, सूरज कुमार ने 15, अभिनंदन सिंह ने 51, मंजीत कुमार ने 20 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 11 रन बने।

भोजपुर की ओर से आदित्य सिंह ने 5, नमन कुमार सिंह ने 1, अश्विनी कुमार ने 1, प्रेम कुमार यादव ने 1 और सुमित कुमार ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर : 50 ओवर में 8 विकेट पर 250 रन, अवनीश कुमार 29, आकाश देव 18, नमन कुमार सिंह 20, आरुष तिवारी 35, अश्विनी कुमार 17, विश्वजीत गुप्ता 10, रौनक कुमार 37, सुमित कुमार नाबाद 15, आदित्य सिंह नाबाद 22, अतिरिक्त 39, निखिल गिरि 1/29, युवराज गिरि 1/57, मनीष कुमार 3/36, सूरज कुमार 1/36

गोपालगंज : 34.2 ओवर में 158 रन पर ऑल आउट, आलोक 32, निशांत कुमार 10, सूरज कुमार 15, अभिनंद सिंह 51, मंजीत कुमार 20, अतिरिक्त 11, आदित्य सिंह 5/31, नमन कुमार सिंह 1/22, अश्विनी कुमार 1/22, प्रेम कुमार यादव 1/27, सुमित कुमार 1/7

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights