35 C
Patna
Thursday, April 25, 2024

सुरेश्वरी महतो बने रांची कबड्डी एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष

रांची। रांची कबड्डी एसोसिएशन की शनिवार को एक आवश्यक बैठक टाना भगत इनडोर स्टेडियम खेल गांव में हुआ इस बैठक में रांची कबड्डी एसोसिएशन का विस्तार किया गया जिसमें रांची कबड्डी एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सहमति से समाजसेवी एवं सेक्रेट मिशन हाई स्कूल के डायरेक्टर सुरेश्वरी महतो को रांची कबड्डी एसोसिएशन वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

इस शुभ अवसर पर रांची कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने बुके देकर सुरेश्वरी महतो को सम्मानित किया साथ ही साथ आगामी दिसंबर माह में पुरुष एवं महिला गोल्ड कप प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के सी.ओ.ओ श्री गोपाल ठाकुर संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इस बैठक में रांची कबड्डी एसोसिएशन के टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष रणधीर चौधरी, रांची कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, हेमंत महतो, राजकुमार महतो, संयुक्त सचिव तनीजर मुंडा, रजनीश महतो, कोच परमेश्वर महतो आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights