Saturday, June 6, 2026
Home झारखंडअन्य Sumitra Surendra Smriti Volleyball का खिताब डीएसपी एमयू ने जीता

Sumitra Surendra Smriti Volleyball का खिताब डीएसपी एमयू ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शनिवार यानी 16 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रशिक्षण संस्थान के मैदान में एकदिवसीय सुमित्रा सुरेंद्र स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची जिला की कुल 12 टीमों ने भाग लिया। रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ० सुदेश कुमार साहू एवं झारखंड ओलंपिक संघ के सचिव मधुकांत पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इन सभी अतिथियों का विकास कुमार वर्मा (कार्यकारी अध्यक्ष, रांची जिला वालीबाल संघ) एवं राम सुधीर झा (कोषाध्यक्ष, रांची जिला वालीबाल संघ) ने पुष्प गुच्छ से इनका स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में आर यू एस आर सी, एम वाय बी, डीएसपीएमयू, गाड़ीगांव होटटवार जूनियर, गाड़ी गांव होटटवार सीनियर, मोराबादी वॉलीबॉल क्लब, पिठौरिया वॉलीबॉल क्लब, चापछ टोली वॉलीबॉल क्लब, एयर ट्रैफिक कंट्रोल वॉलीबॉल क्लब, पाथर्डीह वॉलीबॉल क्लब,सेंट जेवियर्स रेड एवं संत जेवियर ब्लू ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में पाथर्डीह वॉलीबॉल क्लब ने आ रयू एस आर सी को 3-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच में डीएसपी एमयू ने गाड़ी गांव होटवार को 25-21,21-25 एवं 25- 23 से पराजित कर खिताब जीता। प्रतियोगिता के फाइनल में शेखर बोस, पत्रकार विजय पाठक, अंजनी चौबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर पत्रकार चंचल भट्टाचार्य,अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार, झारखंड वॉलीबॉल संघ के कोषाध्यक्ष उत्तम राज, शंकर बोस, सीआईएसएफ के मुख्य प्रशिक्षक अमरजीत सिंह खरे, विश्वजीत नंदी, भोला प्रताप सिंह, शाहिद राज्य के कई पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.