Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग में फाइटर्स व स्टापर्स चैंपियन

कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग में फाइटर्स व स्टापर्स चैंपियन

ब्लास्टर्स और लीजेंड की टीमें हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 जून। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित कॉरपोरेट स्कूल क्रिकेट लीग में सुनामी फाइटर्स और अर्थक्वेक स्टापर्स ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल की। सुनामी फाइटर्स ने अंडर-12 और अर्थक्वेक स्टापर्स ने अंडर-15 का खिताब अपने नाम किया।

अंडर-12 के फाइनल में सुनामी फाइटर्स ने सायक्लोन ब्लास्टर्स को 24 रन और अंडर-15 के फाइनल में अर्थक्वेक स्टापर्स ने टायकून लीजेंड को 7 विकेट से पराजित किया।

खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि वार्ड-21 की पार्षद श्वेता रंजन रही पुरस्कृत किया। स्वागत समीक्षा व निशि ने शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर भव्य रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेश के महासचिव सह आयोजन सचिव नवीन कुमार ने किया।

अंडर-12 फाइनल

टॉस जीतकर सुनामी फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने मजबूत स्कोर खड़ा किया। सुनामी फाइटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाये। आदित्य राज ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 52 रन बनाये और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रेयांश केशरी ने 19 और यश राज ने 26 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। टीम को 23 अतिरिक्त रन भी मिले जिससे कुल स्कोर में मजबूती आई।

जवाब में सायक्लोन ब्लास्टर्स ने भी चुनौतिपूर्ण प्रतिस्पर्धा दिखाई और 20 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। आयुष्मान जैन ने बेहतरीन नाबाद 50 रन बनाये और आदित्य प्रकाश ने 40 रन जोड़े। अभिनव राज ने 16 रन दिए। रेयांश केशरी ने 2 जबकि अनमोल राज ने 1 और कृष्णा ने 1 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर

सुनामी फाइटर्स: 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन, आदित्य राज 52, रेयांश केशरी 19, यश राज 26, युवराज राज 13, आदित्य कुमार मिश्रा 10, अतिरिक्त 23, आरव 2/33, अंशुमान 1/22, शौर्य 1/18, आशुतोष 2/8.

सायक्लोन ब्लास्टर्स: 20 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन, आयुष्मान जैन नाबाद 50, आदित्य प्रकाश 40, अभिनव राज 16, अतिरिक्त 21, रेयांश केशरी 2/14, अनमोल राज 1/15, कृष्णा 1/13.

अंडर-15 फाइनल

टायकून लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। रुणित सिन्हा ने 30 रन बनाए जबकि आस्तित्व चंद्रा ने 27 और अमृत राज ने 19 रन जोड़े। रिषि सिंह ने नाबाद 26 रन की उपयोगी पारी खेली। अतिरिक्त से 13 रन मिले।

जवाब में अर्थक्वेक स्टापर्स ने 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 136 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कप्तान विश्वजीत आनंद ने 33 रन की पारी खेली। विश्वजीत आनंद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अक्षय आनंद ने 37 और आयुष ने नाबाद 33 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम को 15 अतिरिक्त रन से मिले।

संक्षिप्त स्कोर

टायकून लीजेंड : 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन, आस्तित्व चंद्रा 27, अमृत राज 19, रुणित सिन्हा 30, रिषि सिंह नाबाद 26, अतिरिक्त 13, विश्व​जीत आनंद 1/35, अभि सिंह 1/29, पृथ्वी 2/12, आयुष्मान जैन 2/22, अभिनव राज 2/29.

अर्थक्वेक स्टापर्स: 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 136 रन, आशीष राज 16, अक्षय आनंद 37, आयुष नाबाद 33, विश्वजीत आनंद नाबाद 33, अतिरिक्त 15, पीयूष 1/24, अर्चित खडसे 2/29.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.