बिहार एथलेटिक्स जगत के लिए बड़ी खुशी वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। बिहार के रहने वाले सेतू मिश्रा (पूर्वी चंपारण जिला) और विभास्कर कुमार का चयन भारतीय एथेटिक्स टीम में किया गया है।
यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रन शंकर ने बताया कि प्रतिभाशाली एथलीट सेतु मिश्रा और विभास्कर ने आगामी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
सेतु मिश्रा ने सीनियर पुरुष वर्ग तथा अंडर-23 बॉयज वर्ग में 4×400 मीटर रिले और मिक्स्ड रिले स्पर्धा के लिए आधिकारिक रूप से क्वालीफाई किया है। उनकी इस उपलब्धि से राज्य और देश के खेल जगत में खुशी की लहर है।
वहीं विभास्कर कुमार ने अंडर-23 वर्ग में 100 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले और मिक्स्ड रिले स्पर्धा के लिए आधिकारिक रूप से स्थान हासिल किया है। उनकी शानदार गति और निरंतर प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्हें महाद्वीपीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पीयूष राज ने हांगकांग में कांस्य पदक जीत इतिहास रच कर बिहार का नाम रौशन किया। इसके बाद इन दोनों एथलीटों का भारतीय टीम में चयन पूरे बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल का माहौल बदल चुका है। अब नेशनल नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी हमारा डंका बजेगा। उन्होंने कहा कि अब बिहारवासी दूसरे के लिए अपने खिलाड़ियों के तालियां बजायेंगे।
बुधवार को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा चीन में होने वाली दूसरी एशियाई रिले चैंपियनशिप के लिए घोषित टीम में बिहार के सेतू मिश्रा चार गुणा 400 मीटर और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले टीम में शामिल हैं।
इसका तीसरा चरण चंडीगढ़ में आयोजित किया जायेगा।