Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीआईपीएल सेलेक्शन ट्रायल के अंतिम दिन उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़

बीआईपीएल सेलेक्शन ट्रायल के अंतिम दिन उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़

चार जून से ट्रायल स्थल पर ही खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 जून। बिहार सरकार के सोसाइटी एक्ट से निबंधित पूर्ववर्ती छात्र-युवा समागम की अंगीभूत इकाई और भारत सरकार उद्यम मंत्रालय से रजिस्टर्ड सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वाधान में स्कूली टूर्नामेंट के रूप में बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बीआईपीएल) को लेकर सेलेक्शन ट्रायल प्रक्रिया 3 जून यानी बुधवार को संपन्न हो गई।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि सेलेक्शन ट्रायल के अंतिम दिन बिहार के कई जिला के सैकड़ों नन्हे-मुन्ने बिहार के भविष्य व उदयीमान अंडर-13 व 17 आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अंडर-13 वर्ग में बल्लेबाज समर आनंद, अर्नब चंद्रा ,आयुष कुमार, सिद्धार्थ गौतम ,निश्चय निशांत, आयुष्मान सोनी, रेहान राज, युवान यशस्वी, सायन चक्रवर्ती, अनुराग शर्मा ,शशांक शेखर, हिमांशु सिंह, ऋषभ राज, समर्पण कुमार ,शिवाय कृष्णा, वेदांश झुनझुनवाला, आदित्य शरण ,अंश कुमार सिंह ,अंश कुमार मिश्रा, नैतिक कुमार, अंबुज कुमार, हर्ष कुमार, रिपु राज गुप्ता, उत्कर्ष पांडे, समर्थ यादव, शांतनु आर्यन,सक्षम कुमार सोनी, आदित्य कुमार मेहता,भार्गव कुमार,शौर्य कुमार राय, आरव आर्यन,कबीर सिंह, सुधांशु सौरव, आयुष कुमार, सूर्या सिंह, अमन कुमार, अंश प्रताप सिंह, आरव, अनीश कुमार, प्रत्यूष कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, अर्जुन कुमार सिंह, रोहित कुमार,अमन कुमार सिंह, आर्यन ठाकुर, करण कुमार, कीशु कृष, अंश, आयुष राज ,प्रियांशु कुमार, अनुराग शर्मा, विनायक कुमार यदुवंशी, आयुष राज और अंश राज का चयन किया गया है।

जबकि अंडर-17 आयु वर्ग में कृष राज, आदित्य राज, उत्कर्ष राज, हिमांशु राज गुप्ता, विकास कुमार, धानु कुमार, ऋषि राज सिंह, सरवन कुमार, प्रियांशु कुमार, रितेश कुमार, अर्णव कुमार, अमनदीप सिंह, विशेष कुमार, अभिराज, आशीष कुमार दुबे, आर्यन संतोषी, शिवांश कुमार, कार्तिक चौधरी, अंशु राज, प्रत्यूष प्रभु, प्रत्यूष रंजन, दिलखुश राज, वैभव राज, अंशु कुमार, विराट कुमार, रितिक राज, आदर्श कुमार, प्रत्यूष वत्स , समर यादव, दिलखुश राज (पिता प्रभु प्रसाद) ऋतुराज, प्रियांशु कुमार, अर्पित लाल, राज आर्यन सिंह, गुड्डू कुमार, आशीष कुमार दुबे, और आलोक राज का चयन किया गया है।

तीन दिनों तक चलने वाली इस सिलेक्शन ट्रायल में चयनित सभी खिलाड़ियों को कल 4 जून 2026 को प्रातः 8 बजे से राजधानी पटना के एसडीवी पब्लिक स्कूल, कुरथौल पिलर नंबर- 67, पटना में उपस्थित होकर ट्रायल के समय आयोजन समिति द्वारा बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ टीम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा। ताकि खिलाड़ियों का वर्गीकरण कर टीम का नामकरण, जर्सी सहित अन्य कार्य को पूरा किया जा सके।

इस मौके पर चयन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के अनुपस्थिति में चयन समिति के उपाध्यक्ष पूर्व रणजी क्रिकेटर हिमांशु हरि, मुख्य सदस्य कुमार उत्तम, रेहान, प्रकाश ओझा और सुजीत कुमार की देखरेख में आज ट्रायल संपन्न हुआ।

कृष्णा पटेल ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी आयोजन समिति द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 4 जून को आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रातः 8:00 बजे से ट्रायल स्थल एसडीवी पब्लिक स्कूल परसा बाजार रेलवे स्टेशन के नजदीक कुरथौल पिलर नंबर- 67 पटना में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण में लक्की जर्सी नंबर, जर्सी साइज के साथ पॉपुलर नेम अंकित करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.