Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारअन्य बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

बेगूसराय जिला अस्मिता साइकलिंग सिटी लीग में खिलाड़ियों की भीड़

जिला कला, संस्कृति एवं युवा पदाधिकारी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 3 जून। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की देखरेख में साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार एवं बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 3 जून यानी बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर अस्मिता महिला सिटी रोड साइकलिंग लीग का आयोजन हवाई अड्डे पर किया गया।

सब जूनियर वर्ग के 10 किलोमीटर मास स्टार्स में अंजलि कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय, सिंधी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर वर्ग के 15 किलोमीटर में सुहानी कुमारी प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय एवं राधा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया जबकि महिला इलिट के 20 किलोमीटर में बबली कुमारी प्रथम, मीठी कुमारी द्वितीय ,आशिकी कुमारी ने तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता साइकिलिस्टों को जिला कलां संस्कृति युवा विभाग पदाधिकारी, बेगूसराय श्याम कुमार सहनी द्वारा पुरस्कृत किया गया। लीग समाप्ति के उपरांत विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर ओपन रैली रैस का भी आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला कला संस्कृति युवा विभाग पदाधिकारी, बेगूसराय श्याम कुमार सहनी द्वारा भी लिया गया।

ओपन रैली रैस में शिवम कुमार प्रथम, गोलू कुमार द्वितीय एवं अंकित कुमार तृतीय स्थान हासिल किये। इस अवसर पर बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित कुमार, उपाध्यक्ष सुरवीर कुमार, सचिव रवि किशोर, संयुक्त सचिव अमूल मिश्रा एवं अंजली कुमारी, कोषाध्यक्ष शिवम कुमार एवं अन्य खेल प्रेमी मौके पर उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.