Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स में सपना ने राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए जीता रजत

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स में सपना ने राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए जीता रजत

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। 80वीं आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विनोबाभावे विश्व विद्यालय,हजारीबाग की छात्रा तथा रांची साई की प्रशिक्षु अंतरराष्ट्रीय एथलीट सपना कुमारी ने 100 मी हर्डल्स में 13.23 सेकेंड का समय के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए विनोवाभावे विश्व विद्यालय,हजारीबाग एवं झारखंड को रजत पदक दिलाया।

वहीं स्वर्ण पदक जितने वाली ज्योति नागार्जुन विश्व विद्यालय, आंध्र प्रदेश साथ आठवें हर्डल्स तक साथ रही सपना कुमारी अंत में चोट के कारण पिछड़ गई। जबकि स्वर्ण पदक जीतने वाली ज्योति 13.03 सेकेंड एवं सपना कुमारी 13.23 सेकेंड का समय लेते हुए पूर्व में 100 मी० हर्डल्स महिला वर्ग सीनियर में बनाए गए अनुराधा विस्वाल (ओड़िशा) के 13.38 सेकेंड लगभग 16 वर्ष पूर्व में बनाए गए राष्ट्रीय रिकार्ड को भंग किया।

इसके पूर्व सपना कुमारी, जूनियर सैफ गेम्स ,कोलंबो में स्वर्ण पदक,जूनियर एशियन एथलेटिक्स चैंपिनशिप जापान,विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, फिनलैंड में भी सराहनीय प्रदर्शन कर चुकी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.