Wednesday, June 10, 2026
Home Slider हॉकी : एफआईएच प्रो लीग में भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को हराया

हॉकी : एफआईएच प्रो लीग में भारत ने शूटआउट में नीदरलैंड को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भुवनेश्वर। भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शूटआउट में नीदरलैंड को 3-1 से हराया।

भारत ने मैच में दो अंक बनाये जिसमें शूटआउट में जीतने का बोनस अंक शामिल है। वहीं नियमित समय तक 3-3 से बराबरी पर रहने के कारण नीदरलैंड को एक अंक मिला। भारत ने शनिवार को एफआईएच प्रो लीग के अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 5-2 से हराया था। अब भारत के संभावित छह में से पांच अंक है।

दूसरे मैच में मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम 1- 3 से पीछे चल रही थी। चौथे और आखिरी क्वार्टर में मनदीप सिंह (51वां) और रूपिंदर पाल सिंह (55वां) ने गोल करके टीम को बराबरी तक पहुंचाया। इससे पहले ललित उपाध्याय ने 25वें मिनट मे भारत के लिये पहला गोल किया था। नीदरलैंड के लिये वीरडेन वान डेर मिंक (24वां), जेरोन हट्र्सबर्ग (26वां) और केलेरमैन ब्योर्न (27वां) ने गोल किये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.