Sunday, June 7, 2026
Home Slider आरएससीसी सीनियर लातेहार स्कूली क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

आरएससीसी सीनियर लातेहार स्कूली क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

लातेहार। लातेहार स्कूली क्रिकेट लीग का अंतिम मैच आरएससीसी सीनियर तथा आरएससीसी जूनियर के बीच खेला गया। आरएससीसी सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन का स्कोर किया।

आरएससीसी सीनियर की ओर से विकास ने 22 रन का योगदान दिया। आरएससीसी जूनियर की ओर से सोनू भगत 4 तथा अंकुश लोहरा ने 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी आरएससीसी जूनियर ने 61 रन पर ही ढेर हो गयी । जिसमे तिलक खरवार ने 33 रन का योगदान दिया।

आरएससीसी सीनियर की ओर से राजीव उरांव 4 , राजन 3 तथा दीपक ने 2 विकेट चटकाकर 30 रनों से मैच हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। आरएससीसी सीनियर के राजीव उरांव को अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के अंपायर समरेश बादल तथा अंकित गौरव थे जबकि स्कोरिंग न्यूटन आनंद ने किया । मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.