Saturday, June 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल खेल प्राधिकरण ने घोषित की सुब्रतो कप फुटबॉल के आयोजन की तिथि

खेल प्राधिकरण ने घोषित की सुब्रतो कप फुटबॉल के आयोजन की तिथि

मुंगेर, किशनगंज और समस्तीपुर में होगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 7 जून। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने जिला और राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल अंडर-15 बालक और अंडर-17 बालक व बालिका प्रतियोगिता के जिला व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारी, उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा और अधीक्षक शारीरिक शिक्षा को पत्र भेज दिया है।

खेल प्राधिकरण द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून तक सभी जिलों में करा लेना होगा।

इस वर्ष राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मुंगेर, किशनगंज और समस्तीपुर में किया जायेगा।  राज्यस्तरीय अंडर-15 बालक प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 जुलाई तक मुंगेर में आयोजित किया जायेगा। इसी तिथि में अंडर-17 बालक आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किशनगंज में किया जायेगा। अंडर-17 बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 जुलाई तक समस्तीपुर में किया जायेगा।

प्राधिकरण ने अपने पत्र में सभी जिलों के संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि पांच जुलाई तक तीनों आयोजन स्थल के पदाधिकारियों को विजेता टीमों के नाम भेज देंगे।

प्राधिकरण द्वारा भेजे गए पत्र में कई निर्देश भी दिये गए हैं।

►एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में निबंधन करा कर भाग लेंगे।

►अंडर-15 बालक वर्ग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2012 के बाद होनी चाहिए।

►अंडर-17 बालक व बालिका खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी, 2010 के बाद होनी चाहिए।

►भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों को जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और विद्यालय पहचान पत्र समर्पित करना अनिवार्य होगा।

►भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ी एक ही विद्यालय के होने चाहिए।

►जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व विद्यालयों को अपना निबंधन कराना होगा। टीमों का निबंधन www.subrotocup.in के माध्यम से होगा। बिना निबंधन किये किसी भी विद्यालय को भाग लेने नहीं दिया जायेगा।

►उम्र सत्यापन के लिए कड़े नियम बनाये गए हैं। संदेह होने पर खिलाड़ियों को उम्र सत्यापन के लिए मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.