Thursday, June 4, 2026
Home Uncategorized राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक

राष्ट्रीय बॉयथल-ट्रॉयथल चैंपियनशिप में झारखंड को पांच पदक

अहमदाबाद में आयोजित थी इसकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 4 जून। अहमदाबाद में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय बायथल-ट्रायथल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते।

बायथल में झारखंड की ओर से प्रेम किशोर महतो ने स्वर्ण पदक (सीनियर पुरुष आयु वर्ग में व्यक्तिगत), दीपांशु सिंह ने कांस्य पदक (जूनियर बालक-21 आयु वर्ग में व्यक्तिगत) और अतासी कुमार ने कांस्य पदक (अंडर-19 बालिका आयु वर्ग में व्यक्तिगत) जीता।

ट्रायथल इवेंट में प्रेम किशोर महतो ने कांस्य पदक (सीनियर पुरुष आयु वर्ग में व्यक्तिगत) और आरती कच्छप ने रजत पदक (जूनियर बालिका-अंडर-21 आयु वर्ग में व्यक्तिगत) जीता।

इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक शिवा कुमार महतो (मुख्य कोच), तरुण मुखिया (सहायक कोच), उमा सिंह (मैनेजर) को झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष एसके पांडे, मॉडर्न पेंटाथलान एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के एडवोकेट मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला संघ के अध्यक्ष पूजा पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष पप्पू कुमार, महावीर प्रसाद महतो, दावेश कुमार तिवारी, अभिषेक पांडे,शुभम महतो आदि लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कार्यकारी सचिव शशिकांत पांडे ने दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.