Thursday, June 4, 2026
Home Uncategorized पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में हरक्यूलस सीसी विजयी

आदर्श राज की शानदार गेंदबाजी, चटकाये पांच विकेट

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 जून। प्लेयर ऑफ द मैच आदर्श राज (5 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत हरक्यूलस सीसी ने पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में दस विकेट की बंपर जीत हासिल की।

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी ग्राउंड पर चल रही इस लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में हरक्यूलस सीसी ने कदमकुआं सीसी को 10 विकेट से पराजित किया।

टॉस कदमकुआं सीसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। आदर्श राज की अगुआई में की गई बेहतरीन गेंदबाजी के आगे कदमकुआं सीसी की टीम 25.5 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। काशीनाथ ने 27, अमय उत्कर्ष ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 30 रन बने।

हरक्यूलस सीसी की ओर से आदर्श राज ने 5, नित्यानंद कुमार ने 2 जबकि निखिल कुमार, समीर और आयुष्मान ने 1-1 विकेट चटकाये।

जवाब में हरक्यूलस सीसी की टीम 11.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष्मान ने नाबाद 16 और साहिल कुमार ने नाबाद 62 रन बनाये। अतिरिक्त से 14 रन बने।

संक्षिप्त स्कोर

कदमकुआं सीसी : 25.5 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट, काशीनाथ 27, अमय उत्कर्ष 14, अतिरिक्त 30, नित्यानंद 2/21, निखिल कुमार 1/9, आदर्श राज 5/6, समीर 1/15, आयुष्मान 1/16

हरक्यूलस सीसी : 11.3 ओवर में 92 रन पर ऑल आउट, आयुष्मान नाबाद 16, साहिल कुमार नाबाद 62

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.