Sunday, June 7, 2026
Home Slider बिहार की सीनियर पुरुष थ्रोबॉल टीम घोषित

बिहार की सीनियर पुरुष थ्रोबॉल टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 29 से 31 अक्टूबर 2021 तक रोहतक, हरियाणा के एम.डी.यू. विश्वविद्यालय में भारतीय थ्रोबॉल संघ के तत्वावधान में हरियाणा थ्रोबॉल संघ द्वारा आयोजित की जा रही 44वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार सीनियर पुरुष टीम का चयन हुआ। आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित सीनियर खिलाड़ियों को समाजसेवी अमरेंद्र कुमार झा एवं विनीत कुमार के सौजन्य से किट प्रदान की गई।

ऑल बिहार स्टेट थ्रोबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 01 दिवसीय चयन परीक्षण (ट्रायल) के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस चयन परीक्षण (ट्रायल) में राज्य भर के विभिन्न जिलों के लगभग 100 पुरुष थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन परीक्षण के दौरान प्रतिभा एवं खेल कौशल के आधार पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु क्रमशः 15 सीनियर पुरुष थ्रोबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने हेतु सीनियर पुरुष खिलाड़ियों में क्रमशः रंजन राज, अक्षय कुमार, शशी कुमार, रीतेश कुमार, राजेश कुमार, मनोज कुमार, राहुल कुमार, सनी कुमार, प्रियेश रंजन, निशांत कुमार झा, शाहिल अंसारी, तौखिके अंसारी, जुबेर अली, रहमान , राज कुमार सिंह को शामिल किया गया है। टीम के साथ बतौर प्रशिक्षक रविशंकर कुमार एवं बतौर प्रबंधक सुमित श्रीवास्तव टीम के साथ जुड़ेंगे।

उक्त चयनित टीम को बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री माननीय नितिन नवीन, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश मयूख, उपाध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ,समाज सेवी अमरेंद्र कुमार झा और विनीत कुमार सहित राज्य संघ के अन्य पदाधिकारी ने जीत की शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.