Wednesday, June 10, 2026
Home झारखंडअन्य रांची विश्वविद्यालय आर्चरी टीम घोषित

रांची विश्वविद्यालय आर्चरी टीम घोषित

भटिंडा में होगी अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भागीदारी

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 18 अक्टूबर। रांची विश्वविद्यालय ने अपनी आर्चरी टीम की घोषणा कर दी है, जो भटिंडा में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्चरी प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम कल रांची से भटिंडा के लिए रवाना होगी। टीम की रवानगी से पहले विश्वविद्यालय के खेल कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी और अच्छे खेल का प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।

टीम में दो प्रशिक्षक और एक मैनेजर भी शामिल हैं। इस टीम का चयन पिछले दिन सी. सिल्ली कॉलेज में आयोजित अंतर कॉलेज आर्चरी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

पुरुष वर्ग:

  • कंपाउंड राउंड: आदित्य रॉय, अभिषेक कुमार, प्रतीक कुमार शाह, अभय कुमार, कृष चंद्रदेव, मोहम्मद आदिल, पवन करमाली, अमर भगत

  • इंडियन राउंड: अमरजीत कुमार, दीपक कुमार, बलिराम कुमार, चंदन प्रमाणिक

महिला वर्ग:

  • कंपाउंड राउंड: मोनिका कुमारी, अनुराधा कुमारी, प्रज्ञा मुंडा, मीना कुमारी, पूजा हेंब्रम, सविता कुमारी, कर्माई कुमारी, सुशीला कुमारी

  • इंडियन राउंड: तमन्ना चौधरी, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, सरिता कुमारी

कोच और सपोर्ट स्टाफ:

  • शिशिर कुमार महतो और करण कर्मकार (कोच)

  • प्रोफेसर ग़ालिब, जेजे एन कॉलेज, उर्दू विभाग (मैनेजर)

टीम की रवानगी से पहले डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी अनुशासन और मेहनत के साथ अच्छा प्रदर्शन करेंगे और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.