Monday, May 25, 2026
Home Latest ऋषभ पंत फिट, भारत ए टीम की कप्तानी करेंगे

ऋषभ पंत फिट, भारत ए टीम की कप्तानी करेंगे

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ खेली जानी है सीरीज

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर लगी पैर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और अब वह दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाली लाल गेंद की श्रृंखला में भारत ए टीम की कप्तानी करेंगे।

पंत को जुलाई में मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट के दौरान पैर में चोट लगी थी, जिसके चलते वे एशिया कप और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला से बाहर रहे थे। अब उनकी वापसी के साथ टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

चयनकर्ताओं ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैचों के लिए चुना है, जो 30 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेले जाएंगे। यह श्रृंखला 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

साई सुदर्शन को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

पहले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम:

ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन।

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम:

ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights