Monday, June 15, 2026
Home Slider रांची : साईं आरैंज बना एसपीएल चैंपियन

रांची : साईं आरैंज बना एसपीएल चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। साई कोचिंग सेंटर के द्वारा आयोजित एसपीएल (साईं प्रीमियर लीग) अंडर 16  का खिताब साई ऑरेंज की टीम ने जीत लिया।

नेतरहाट विद्यालय के मैदान में आयोजित फाइनल में  साईं ऑरैंज की टीम ने साईं यलो टीम को आसानी से 24 रन से हराया। बहावस ने अच्छी पारी खेलते हुए 59 नाबाद रन की पारी खेली। आरैंज के सात विकेट पर 194 रन के जवाब में यलो टीम 28 ओवर में 170 रन पर आउट हो गई। बहावस मैन ऑफ द मैच और कुमार आदित्य मैन ऑफ द सीरीज बने। प्रथम सिन्हा बेस्ट बैट्समैन, अभिनव सागर बेस्ट बॉलर, मिहिर बेस्ट विकेटकीपक बने।

स्कूल के उप प्राचार्य अंशुमन चटर्जी तथा गोल बायो ऑयल के संजय पाठक ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर रोहित वशिष्ठ, पंकज सिन्हा, माणिक चंद्र घोष, अजय कुमार, तुषार आदि मौजूद थे।

स्कोर: साईं आरैंज: 194-7 (बहावस 59 नाबाद, ध्रुव सिन्हा 28 नाबाद, सचिन 32, मोनू कुमार 2-27, प्रिंस 2-25),साईं यलो: 170-10 (गौरव 56, कुमार आदित्य 24, मिहिर 21, प्रणव कुमार 22, अभिनव 4-19, अंशु 3-24)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.