Thursday, June 11, 2026
Home झारखंडक्रिकेट रांची : Satwik Memorial A Division Cricket League में मंथन सीसी जीता

रांची : Satwik Memorial A Division Cricket League में मंथन सीसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Satwik Memorial A Division Cricket League

रांची। गोल चक्कर मैदान में खेली जा रही सात्विक मेमोरियल ए डिविजन क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को खेले गए मैच में मंथन सीसी ने वाईपीएस को 16 रनों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। मंथन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 204 रन बनाए। ऋषिकेश ने 69, दीपक ने 42, शिवम ने 37 रनों का योगदान किया। युवराज को दो और पिंटू को एक विकेट मिले। जवाबी पारी में वाइपीएस की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट पर 188 रन ही बना पाई। निखिल ने 65, प्रशांत ने 38 और संदीप ने 22 रनों का योगदान किया। पवन और सैनी को दो-दो विकेट मिले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.