Saturday, June 13, 2026
Home झारखंडअन्य रांची जिला खो-खो प्रतियोगिता दो सितंबर को

रांची जिला खो-खो प्रतियोगिता दो सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में सातवीं एक दिवसीय रांची जिला ओपन बालक-बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन आगामी दो सितंबर को लीची बागान प्रांगण, सेक्टर-2, धुर्वा, रांची (जगन्नाथपुर थाना के पीछे) किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में रांची जिला का कोई भी विधालय/महाविद्यालय/क्लब/प्रखंड की टीम भाग ले सकती हैं।

इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला अंडर-14,अंडर-16 व अंडर-19 बालक-बालिका टीम का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता भाग लेने वाले पंजीयन शुल्क प्रति खिलाड़ी एक सौ रुपए/दो रंगीन पासपोर्ट फोटो तथा आधार कार्ड की छाया प्रति एक सितंबर तक संघ के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036), अनुज कुमार (80845645638) एवं इश्तियाक अंसारी (A9304191420) से संपर्क कर प्रवेश ले सकते है। यह जानकारी राँची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव श्री अजय झा ने दी ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.