Thursday, June 11, 2026
Home Slider रामगढ़ : शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी

रामगढ़ : शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

रामगढ़। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित  शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल क्रिकेट क्लब ने आरके इंटरनेशनल स्कूल को पांच विकेट से हराया।

आर के इंटरनेशनल स्कूल गोला टॉस जीतकर पहले ब्लेबाजी करते हुए 20.4 over में 74 रन पर ऑल आउट हो गये।

आरके इंटरनेशनल के बल्लेबाज.  मनिंदर कुशवाहा ने अपने टीम के लिये 24,रन,एवं महाबीर कुमार 12 रन बनाया और कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर रोहित सिंह 2 ओवर मे 06 रन देकर 2, विलियम कुमार मेहता 04 ओवर में 09 रन देकर 2, विशाल कुमार 3.4 ओवर में 13 रन 2 विकेट, रिशु कुमार 4 ओवर में 20 रन देकर 2, शिवम शर्मा 7 ओवर 26 रन देकर 2 विकेट लिया।

जीत के लिए 75 रन का टारगेट पर खेलते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब 10.2 ओवर में पांच विकेट पर 75 रन बना कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विलियम कुमार मेहता को दिया गया .

रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से रोहित सिंह ने 15 रन, अभिषेक कुमार ने 13 रन, विलियम कुमार मेहता ने 11 रन बनाये।

आरके इंटरनेशनल की ओर से शिवशंकर कुमार 4 ओवर 34 रन देकर 2 एवं मनिन्दर कुशवाहा एवं हर्षित कुमार को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा।

मैच के दौरान आरसीए के निवर्तमान सचिव अरुण कुमार राय और ग्राउंड कोऑर्डिनेटर महेंद्र राणा मौजूद थे।

कल का मैच : IAG ग्राउंड में आरके इंटरनेशनल  गोला बनाम यंग क्रिकेट क्लब के बीच शांति देवी जैन मेमोरियल U-16 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का  मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.