Sunday, May 31, 2026
Home राष्ट्रीयकबड्डी प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 का आगाज सात अक्टूबर से, दर्शकों को भी होगी अनुमति

प्रो कबड्डी लीग सीजन-9 का आगाज सात अक्टूबर से, दर्शकों को भी होगी अनुमति

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के नौवें सत्र की शुरुआत सात अक्टूबर को होगी जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति दी जाएगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

इस प्रतियोगिता के आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि लीग चरण के मैच बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद में खेले जाएंगे। लीग चरण दिसंबर तक चलेगा। कोविड-19 महामारी के कारण पिछले सत्र में दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति नहीं दी गई थी। आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पांच और छह अगस्त को की गई थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.