Sunday, May 31, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : चिराग-सात्विक की जोड़ी ने विश्व चैंपियन को चखाया हार का स्वाद

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप : चिराग-सात्विक की जोड़ी ने विश्व चैंपियन को चखाया हार का स्वाद

by Khel Dhaba
0 comment

भारत की शीर्ष बैडमिंटन जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी शुक्रवार को विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ताकुरो होकी और जापान के यूगो कोबायाशी को पराजित करके जीत का परचम लहराना जारी रखा और अब वे सेमीफाइनल में टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से भिड़ेंगे।

विश्व की सातवें नंबर की भारतीय जोड़ी ने खिताब के प्रबल दावेदारों और गत चैंपियन होकी और कोबायाशी को सवा घंटे की अवधि में 24-22, 15-21, 21-14 से हराकर पुरुष युगल का पदक हासिल कर लिया। वर्ष 2011 में महिला युगल बैडमिंटन में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जीत के बाद अनुशासन में भारत का दूसरा विश्व चैंपियनशिप पदक है। चिराग-सात्विक की जोड़ी की इस जीत के साथ भारत के लिए यह 13वां पदक है।

इससे पहले अंतिम आठ में जगह बनाने वाली भारतीय जोड़ी एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई दिग्गज मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावन से 8-21, 14-21 से हारकर प्रतियागिता से बाहर हो गयी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.