Saturday, May 30, 2026
Home Uncategorized अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग 1 जून से

अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग 1 जून से

अलग-अलग जिलों में आयोजित होगी यह लीग

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 मई। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार को वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 अस्मिता महिला रोड साइकिलिंग सिटी लीग आयोजित करने की जिम्मेवारी सौंपी है। साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार द्वारा आगामी 1 से 14 जून तक राज्य के 13 जिलों में क्रमशः सारण, पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, रोहतास, लखीसराय, जमुई एवं शेखपुरा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इस बात कि जानकारी देते हुए संघ के सचिव डॉ कौशल किशोर सिंह ने बताया कि यह सिटी लीग तीन आयु वर्ग क्रमश सबजूनियर, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्ग में आयोजित कि जाएगी। तीनों आयु वर्ग के सिर्फ मास स्टार्ट प्रतियोगिता ही आयोजित कि जाएगी। प्रतियोगिता की समाप्ति के उपरांत विश्व साइकिल दिवस मनाया जाएगा जिसमें किसी भी आयु वर्ग के जिला के नागरिक भाग ले सकते है। महिला लीग के विजेता साइक्लिस्ट को मेडल एवं सर्टिफिकेट आयोजक द्वारा प्रदान की जाएगी साथ ही साथ उन्हें स्टेट लीग में खेलने का मौका दिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights