Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, आनंद कुमार सिंह बने अध्यक्ष

कैमूर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, आनंद कुमार सिंह बने अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में शुक्रवार को कैमूर ज़िला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव संघ के कार्यालय में सम्पन्न हुआ। सभी 5 पदों के लिए 5 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था जिनका निर्विरोध चयन किया गया।

चुनाव के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पर्यवेक्षक मनोज पांडेय तथा के डी सी ए के चुनाव अधिकारी शीलनिधि श्रीवास्तव वरीय अधिवक्ता नियुक्त किए गए थे।

बीसीए पर्यवेक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि 5 विभिन्न पदों के लिए कुल 5 ने ही नामांकन किया था। जिसमें आनंद कुमार सिंह (कुदरा) को अध्यक्ष , इनोक रॉय दास (भभुआ) को उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह (भभुआ) को सचिव, कमलाकर तिवारी (भभुआ) को कोषाध्यक्ष तथा प्रशांत कुमार सिंह (मोहनिया) को संयुक सचिव के रूप में निर्विरोध चयनित किया गया।

इस अवसर पर बीसीए उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि कैमूर ज़िले की स्वस्थ परम्परा रही है कि कोई किसी के विरोध खड़ा नहीं होता। आपसी सामंजस्य से ही क्रिकेट संघ के अधिकारियों का चुनाव होता है। साथ जी श्री सिंह ने नव निर्वाचित अधिकारियों को बधाई देते हुए मंगल कामना की कि वे अपने कार्यकाल को निर्विवाद रूप पूरा करें और क्रिकेट के भविष्य के बहुत कुछ करे जिससे खिलाड़ी बिहार ही नहीं देश स्तर पर नाम रोशन करें।

चुनाव के दौरान पूर्व सचिव राकेश कुमार, संजय श्रीवास्तव, संजय प्रेमी, प्रितेश प्रताप सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, एजाज अली उर्फ गोल्डन सहित जिले के विभिन्न क्लबों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने नवनिर्वाचित अधिकारियों को बधाई दी।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.