Sunday, June 14, 2026
Home PARIS OLYMPICS 2024 Paris Paralympics Shooting : अवनि ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

Paris Paralympics Shooting : अवनि ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस, 30 अगस्त। भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 वर्ग की स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते है।

आज यहां फाइनल मुकाबले में अवनि ने पैरालंपिक निशानेबाजी में नया रिकार्ड बनाते हुए 249.7 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया की ली युनरी और अवनि के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अवनि ने आखिरी शॉट पर 10.5 का स्कोर किया। वहीं कोरियाई निशानेबाज का आखिरी शॉट पर 6.8 का स्कोर रहा। इसी के साथ अवनि ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। युनरी को 246.8 के स्कोर के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं मोना अग्रवाल ने 228.7 का स्कोर करते हुए कांस्य पदक जीता। इसी के साथ अवनि पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.