हॉकी इंडिया ने सोमवार को 23 मई से 1 जून 2022 तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले आगामी हीरो पुरुष एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का घोषणा की। इस 20 सदस्य टीम में झारखंड के हजारीबाग के रहने वाले पंकज कुमार रजक भी चयनित किया गया। पंकज रजक गोलकीपर है और वर्तमान समय में भारतीय सीनियर A टीम के राष्ट्रीय कैंप में है।
हजारीबाग के रहने वाले पंकज डे बोर्डिंग हॉकी प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग से हॉकी के गुर सीखने के बाद साईं रांची में आये। तत्पश्चात झारखंड में सीनियर खिलाड़ियों के लिए कोई ट्रेनिंग और नौकरी ना होने के कारण झारखंड से पलायन कर गया और सेल में खेलने के लिए खेलने लगा।
2015 में भी पंकज कुमार रजक सैफ गेम में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। वर्षों बाद सीनियर भारतीय पुरुष टीम के झारखंड के किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है यह झारखंड के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
यह प्रतियोगिता विश्व कप क्वालीफायर प्रतिष्ठित प्रतियोगिता होगी। भारत, जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया को पूल ए में है जबकि मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश को पूल बी में रखा गया है। भारतीय पुरुष सीनियर हॉकी टीम में झारखंड के पंकज कुमार रजक के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है और पूरी टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं दी है।
भारतीय टीम की कमान संन्यास से वापसी करने वाले अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट में मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश जैसे वरिष्ठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। भारत ने टूर्नामेंट के लिये अपनी दूसरी श्रेणी की टीम चुनी है जिसमें बीरेंद्र लाकड़ा को रूपिंदर के साथ उप कप्तान बनाया गया है।
दो बार के ओलंपियन सरदार सिंह को टीम का कोच बनाया गया है। इस पूर्व कप्तान का कोच के रूप में यह पहला टूर्नामेंट होगा।