Wednesday, June 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट आरएन शर्मा मेमोरियल Cricket Tournament 22 मई से पटना में

आरएन शर्मा मेमोरियल Cricket Tournament 22 मई से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

आगामी 22 मई से पटना जिला क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त और शर्मा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आरएन शर्मा अंतर एकेडमी/क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन सचिव मधु शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 टीमों को भाग लेने की अनुमति दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग सह नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। टूर्नामेंट के अंपायर कमेटी के चेयरमैन आशीष सिन्हा होंगे।

उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अलावा आकर्षक पुरस्कार भी दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैच मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर के अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। सभी मैच 20-20 के ओवर होंगे। सभी मैच सफेद ड्रेस और रेड बॉल से खेले जायेंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गयी है। प्रतियोगिता के संयोजक रूपक कुमार होंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए फॉर्म रूपक कुमार से मिलकर प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.