Friday, June 12, 2026
Home Slider पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में दर्ज की पहली जीत

by Khel Dhaba
0 comment

शादाब खान (22 रन देकर 3 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने नीदरलैंड को टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 मुकाबले में रविवार को 6 विकेट से हराया।

पर्थ में खेले गए ग्रुप-2 के मैच में नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 91 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने 92 रन के लक्ष्य को 13.5 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म लक्ष्य का पीछा करते हुए चार रन पर रनआउट हो गये, हालांकि मोहम्मद रिज़वान ने इस जीत में 49(39) रन का योगदान दिया।

उन्होंने फ़ख़र ज़मान (20 रन) के साथ 37 रन जबकि शान मसूद (12 रन) के साथ 30 रन की साझेदारी की। इफ्तिखार अहमद ने छह रन बनाये जबकि शादाब खान ने 14वें ओवर में चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

पाकिस्तान तीन में से दो मैच हारकर टी20 विश्व कप 2022 से लगभग बाहर हो चुकी है और उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की हार पर निर्भर हैं।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.