Monday, June 15, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा मनाया गया ओलंपिक सप्ताह

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के द्वारा मनाया गया ओलंपिक सप्ताह

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। शनिवार को झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के द्वारा आरकेआनंद लॉन बॉल स्टेडियम, नामकुम में
ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर ओलंपिक 2022 की थीम “एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए साथ” इस बार वैश्विक शांति पर जोर देते हुए ओलंपिक सप्ताह समाहरोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए,खेलों के माध्यम से फिटनेस का संदेश देने व ओलंपिक खेलों के प्रति जागरुकता लाने के संकल्प के साथ मनाया गया।

समाहरोह में जिम्नास्टिक खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक ने खिलाडियों को आह्वïान किया कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में अपनी भागीदारी बढ़ाते हुए अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं, आज खेलों में रोजगार की अपार सम्भावनाएं है।

साथ ही उन्होंने कहा की ओलंपिक के मुख्य को उद्देश्य को दुनिया में खेल के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे के बीच एकता पैदा करना है और लोगों को विशेष रूप से युवाओं को गलत कार्यों से दूर रहने के लिए सही सूचना और खेल में भाग लेने के प्रति आकर्षित करना है। कार्यकारी सचिव राजीव रंजन ने कहा कि खेल हमेशा सेतु का निर्माण करता है और लोगों को शांति और एकजुटता के साथ एक साथ लाता है।अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस को पूरे विश्व में विभिन्न खेलों के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाले खेल और स्वास्थ्य के उत्सव के रूप में भी माना जाता है।

इस अवसर पर तुलिका श्रीवास्तव ने ओलंपिक खेल की शुरुआत कैसे हुई और प्रतिभागियों को खेल के पीछे के उद्देश्यों के बारे में भी बताया।यह जानकारी झा०जि०एसो० के पी०आर०ओ दीपक गुप्ता ने दी।इस अवसर पर झारखण्ड जिम्नास्टिक संघ के निशिकांत पाठक, राजीव रंजन,तुलिका श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता,रंजना रंजन आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.