Saturday, May 30, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एक रन से हराया

दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को एक रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

न्यूजीलैंड ने नील वैगनर की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रोमांच और उत्साह से भरे दूसरे टेस्ट में मंगलवार को इंग्लैंड पर एक रन की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

पहली पारी में 226 रन से पिछड़कर फॉलोऑन मिलने पर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में इंग्लैंड मैच के पांचवें दिन 256 रन पर ऑलआउट हो गयी।

वैगनर ने ब्लैक कैप्स की इस यादगार जीत में चार विकेट लिये, जबकि टीम साउदी को तीन और मैट हेनरी को दो विकेट हासिल हुए।

इंग्लैंड फॉलो ऑन देकर टेस्ट हारने वाली दूसरी टीम है, जबकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया तीन बार फॉलो ऑन देकर हार का स्वाद चख चुकी है। न्यूजीलैंड टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक रन के अंतर से मैच जीतने वाली दूसरी टीम है।

न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट शृंखला 1-1 से बराबर कर ली। उसे अब दो टेस्ट मैचों के लिये श्रीलंका की मेज़बानी करनी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights