Friday, April 24, 2026
Home Slider नीतू डेविड बनीं सीनियर महिला चयन समिति की चेयरमैन

नीतू डेविड बनीं सीनियर महिला चयन समिति की चेयरमैन

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शनिवार को महिला टीम के लिए नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। बाएं हाथ की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को नई समिति का चेयरमैन चुना गया है। बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में नई महिला चयन समिति के लिए आवेदन मांगे थे।

नीतू के साथ इस चयन समिति में आरती वैद्य, रेणु मारग्रेट, वेंकटाचेर कल्पना, मिथु मुखर्जी। बीसीसीआई ने कहा, सीनियर खिलाड़ी होने के नाते नीतू डेविड पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्षता करेंगी।
नीतू ने भारत के लिए 10 टेस्ट और 97 वनडे खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड है। उन्होंने 1995 में जमशेदपुर में खेले गए टेस्ट मैच मे इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ 53 रन देकर आठ विकेट लिए थे। महिला वनडे में वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज हैं। उनके नाम 141 विकेट हैं। वह भारत की पहली महिला गेंदबाज हैं जिन्होंने 100 विकेट का आंकड़ा छुआ।

वहीं आरती ने भारत के लिए तीन टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं। रेणु ने पांच टेस्ट और 23 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। कल्पना ने भारत के लिए तीन टेस्ट के अलावा आठ वनडे मैच खेले हैं। मुखर्जी ने हालांकि देश के लिए वनडे नहीं खेले लेकिन चार टेस्ट मैचों में भारत का हिस्सा रही हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights